बवानी खेड़ा: नगर योजनाकार विभाग ने मौजा तिगड़ाना में भिवानी-हांसी रोड़ पर हरित पट्टी में बने अवैध निर्माण को तोड़ा
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। इसी कड़ी में अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत विभाग द्वारा भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र मौजा तिगड़ाना में बनी हरित पट्टी से अवैध अतिक्रमण हटाए ।