रफीगंज: मखदुपुर गांव में मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में नवविवाहिता ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रखंड क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस संबंध में मखदुपुर गांव निवासी युगल शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार रात्रि 8:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।