इंदौर: गीता भवन चौराहे पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
Indore, Indore | Apr 14, 2025 इंदौर में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट गीता भवन चौराहा पहुंचे। उन्होंने वहां स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंत्री सिलावट ने डॉ अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के संघर्ष किया।