इंदौर: गीताभवन चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, नगर अध्यक्ष सहित विधायक और पार्षद मौजूद रहे
Indore, Indore | Apr 14, 2025 इंदौर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गीताभवन चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता रहे मौजूद।