इंदौर: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण, शहर अध्यक्ष ने वक्फ बिल और दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर किया पलटवार
Indore, Indore | Apr 14, 2025 इंदौर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गीता भवन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने वक्फ संशोधन बिल और दिग्विजय के लगे पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी।