इंदौर: देवास माता मंदिर विवाद: विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के व्यवहार पर कांग्रेस का निशाना, सवाल उठाए
Indore, Indore | Apr 14, 2025 देवास स्थित माता टेकरी मंदिर में इंदौर विधानसभा-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा किए गए कथित विवाद और उससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने भाजपा पर तीखा कटाक्ष किया है। चड्ढा ने कहा कि भाजपा नेताओं के लिए मंदिरों में भगवान के दर्शन का कोई तय समय नही होता।