मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में एक कावड़िया घायल हो गया, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार मानसरोवर कॉलोनी के पास स्थित फकीरपुरा का रहने वाला राहुल पुत्र देवराज, जो कि गुजरात में कपड़ों का काम करता है, वह अपने घर फकीरपुर आया हुआ था और अपने साथियों के साथ डाक कावड़ लेने के लिए ब्रजघाट गया था कि जनपद के मझोला थाना क्षेत्र जीरो पॉइंट के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।