मुरादाबाद: कटघर पुलिस ने विधायक के नाम पर रंगदारी मांगने वाले, आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कटघर पुलिस के लाइनपार निवासी पूनम पत्नी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि सोनू नाम का व्यक्ति उसके घर पर आकर उसको डरा धमका कर उसके जेवर बिकवाकर उससे रंगदारी मांग कर ले गया है। पूनम की शिकायत पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी सोनू को मौके से गिरफ्तार कर भेजा जेल।