मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत, भतीजा घायल
मुरादाबाद से ब्रजघाट जल लेने जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजे को कावंडियो ने टक्कर मारी। चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रुप से घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। वही घायल भतीजे की इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ,जहां हालत काफी नाजुक बनी हुई है।