गुना नगर: हनुमान चौराहे से भारत स्काउट गाइड ने शहर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान करने की अपील
गुना में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। भारत स्काउट गाइड जिला संघ ने हनुमान चौराहे से शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर चंद्रशेखर सिसोदिया शामिल हुए। विभिन्न मार्गो से रैली निकालकर मतदाताओं से 7 मई 2024 को मतदान करने अपील की।