छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में कनिष्ठ सहायकों ने मुख्यमंत्री और पंचायत राज मंत्री के नाम विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के नाम एक ज्ञापन विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मेघवाल को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के तहत श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप के जरिए मेट द्वारा दर्ज की जाती है।