नगड़ी: एरोबिक व जिमनास्टिक में पहली बार जीत दर्ज करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को अरगोड़ा में सांसद संजय ने किया सम्मानित
Nagri, Ranchi | Mar 29, 2024 एरोबिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में झारखंड ने पहली बार मेडल जीता है। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को रांची में सांसद संजय सेठ ने इस ऐतिहासिक जीत की बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।