गिरिडीह: सिहोडीह में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, पुलिस जांच में जुटी।
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह में शनिवार शाम चेन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।रात 11 बजे तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।पीड़िता संगीता देवी सोनबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौटकर घर जा रही थीं।