मंझनपुर: कर्ज से बचने के लिए रची लूट की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल, आरोपी खुद पहुंचा सलाखों के पीछे, मंझनपुर में हुआ खुलासा
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस वारदात को अब तक असली समझा जा रहा था, वह दरअसल कर्ज से बचने के लिए रची गई एक सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस ने मामले में वादी को ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बुधवार की शाम को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने खुलासा कर पूरी जानकारी दी है।