अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बेनई जंगल में सोमवार रात हथियारबंद लुटेरों ने पिकअप ड्राइवर को रोका और मारपीट की, थाने में शिकायत दर्ज
हम आपको बता दे क्या देना 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के बेनई जंगल में सोमवार रात हथियारबंद लुटेरों ने एक पिकअप ड्राइवर को रोककर मारपीट की। चाकू और पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके पास रखे 51 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।