गुमला: वन विभाग की टीम ने घर से सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Gumla, Gumla | Jun 11, 2025 शहर के पालकोट रोड स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के पीछे मनोज साहू के मकान में सांप होने की सूचना पर वन विभाग की टीम उसके घर पहुंची। जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मनोज साहू ने बताया तीन-चार दिनों से सांप घर में विचरण कर रहा था जिससे घर के लोग काफी डरे हुए थे। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी।