झाझा: डोमाय गांव में बच्चों के बीच हुई झड़प पर एक महिला को उसकी गोतनी ने मारपीट कर किया घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 6, 2024 डोमाय गांव बच्चों के बीच हुए झड़प की शिकायत करने पर एक महिला के साथ उसकी गोतनी ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान रंजू देवी के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया कि मेरा बेटा गोतनी चांदनी देवी के बेटे के साथ खेलने के दौरान विवाद हुआ।