बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने एक युवक पर तमंचे से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Aug 26, 2024 बिजनौर जनपद में हल्दौर पुलिस ने खासपुरा निवासी अभिजीत पर तमंचे से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। दोनों ने एक राय होकर अभिजीत पर तमंचे से फायर किया था। और फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया है