बिजनौर: बिजनौर के एक सट्टा माफिया ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाया रिश्वत लेने का गंभीर आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 26, 2024 बिजनौर में एक सट्टा माफिया ने पुलिस पर चार लाख रुपए रिश्वत लेकर सट्टे का काम चलाने का आरोप लगाया है। एक दिन पूर्व ही मोहल्ला बुखारा में पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 13 लोगों को सट्टा खेलते हुए मौके से पकड़ा था। इस मामले में सट्टा माफिया ने पुलिस पर वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पुलिसकर्मी की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।