बिजनौर: बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में पुलिस ने छापा मारकर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 13 लोगों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 25, 2024 बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंद मकान में छापेमार कार्यवाही की उसके बाद पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए 13 लोगों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन 4 आधार कार्ड व 62 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं।