बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र में गोल बाग चौराहे तेज रफ्तार बाइक पुलिस बैरियर से टकराई भाई चालक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 26, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में गोल बाग चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पुलिस बैरियर में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक चालक बिजनौर के मोहल्ला बकली निवासी शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से तत्काल शकील को एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।