चित्तौड़गढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्बोधन सामूहिक रूप से सुना गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान चंद्रभान सिंह आक्या भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।