शाजापुर: योगेश भावसार बने बीआरसी, शिक्षण संस्था के लोगों ने बीआरसी ऑफिस पहुंचकर किया स्वागत व दी बधाई
शिक्षा विभाग में योगेश भावसार को बीआरसी (विकासखंड स्रोत समन्वयक) पद पर नियुक्त किया गया है। सोमवार को योगेश भावसार ने बीआरसी ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने पर मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के द्वारा भव्य स्वागत कर बधाई दी और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। इसके साथ ही पूर्व ही पूर्व बीआरसी रजनीश महिवाल को विदाई दी।