शाजापुर: शाजापुर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला टोली कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
शाजापुर में ग्राहक पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नरेंद्र मोहन व्यास मालवा प्रांत उपाध्यक्ष, शाजापुर जिला प्रभारी सुहास पुंडलिक उपस्थिति रहे। ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र नीमवाड़ी पर आयोजित हुई बैठक में शाजापुर जिला केंद्र पर 19 इकाइयों के गठन हेतु कार्यकर्ताओ को प्रभार दिए गए। आनंद नागर को शाजापुर जिला केंद्र का प्रभारी बनाया गया।