शाजापुर: पनवाड़ी में बच्चों की हुई लड़ाई के बाद बड़े भी आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे ,दो लोगों के सिर फोड़े
ग्राम पनवाड़ी में रविवार देर रात बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद विवाद बढ़ गया और लड़ने वाले दोनों बच्चों में से एक के पिता दूसरे बच्चे के पिता के यहां लड़ने पहुंच गए विवाद बढ़ते देख आसपास मौजूद दो लोगों समझाइश देने की कोशिश की तो बच्चे के पिताजी ने उन पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया।सुनेरा पुलिस ने विवाद के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया।