पटना ग्रामीण: भामाशाह की जयंती पर जदयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ स्वागत
जदयू कार्यालय में भामाशाह की जयंती के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे। निशांत कुमार के जदयू कार्यालय पहुंचते ही बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के नारे लगे। वहीं इस मौके पर निशांत कुमार को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।