सिमगा: झूठी शिकायत कर उपसरपंच की छवि को धूमिल करने का आरोप
ग्राम पंचायत हथबंद में निर्मित एक परिसर के 24 दुकानों को लेकर किए गए शिकायत मामले में अब नया मोड़ ले लिया है उप सरपंच दिलीप यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपी को ग्रामीणों ने निराधार बताते हुए उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है साथ ही ग्रामीणों ने मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम को बदनाम करने की कोशिश पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और जांच की मांग की