बूंदी: बूंदी में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, VDO को ₹25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | May 7, 2026 बूंदी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सतवीर सिंह कुमावत को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा ने की। आरोपी केशवरायपाटन पंचायत समिति की सखावदा पंचायत में पदस्थापित था।