गोरखपुर: लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए कचहरी बस स्टेशन के पास से संतों ने निकाली मतदाता जागरूकता संत यात्रा
गोरखपुर में सातवें चरण में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जहां एक तरफ जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वही आज संतों ने मतदाता जागरूकता संत यात्रा निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में निकाली गई यात्रा।