गोरखपुर: एनडीआरएफ की टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित मेट्रोपॉलिटन स्कूल में बच्चों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
एनडीआरएफ की टीम ने आज मेडिकल कॉलेज रोड स्थित मेट्रोपॉलिटन स्कूल के बच्चों को स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। जिसमें भूकंप,बाढ़ से बचाव के तरीके,फायर सेफ्टी,आकाशीय बिजली से बचाव,सीपीआर गले में फसी बाहरी वस्तु को निकालने के तरीके, शारीरिक छोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रक्चर बनाना लिफ्टिंग और मूविंग सहित विभिन्न विषय शामिल थे।