गोरखपुर: हत्या के प्रयास के आरोप में रामगढ़ताल पुलिस ने एक युवक को पाम पैराडाइस से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ एंक्लेव के पास सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे जगदीश श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति पर कृष्णा तिवारी उर्फ शिवम तिवारी नाम के एक युवक द्वारा चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। इस हमले में वह घायल हो गए। जगदीश श्रीवास्तव की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।