गोरखपुर: कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास से चलती ट्रेन में जीआरपी ने अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अवध एक्सप्रेस में जीआरपी की स्कॉर्ट टीम ने तलाशी अभियान चलाया। चलती ट्रेन में जीआरपी के जवानों ने 7 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ राजेश गुप्ता नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ गोरखपुर जीआरपी थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इसे आज अदालत पर पेश किया गया। जहां से अदालत ने इसे जेल भेज दिया है।