कालपी: कालपी में 56 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना का कार्य गतिशीलता से शुरू, यमुना किनारे 4 ओवरहेड वाटर टैंकों का निर्माण
Kalpi, Jalaun | Jun 9, 2026 मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी हुई कि कालपी में 56 करोड़ की नगरीय पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है, यूपी जल निगम की देखरेख में पहले चरण में शहर के चार जोनों में चार ओवरहेड वाटर टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इनमें 1300, 1100, 2400 और 300 केएल क्षमता के टैंक शामिल हैं। यमुना नदी के जल को शुद्ध करने के लिए नदी किनारे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।