एत्मादपुर: कालिंदी विहार योजना में विधायक ने 18 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया, दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
Etmadpur, Agra | Jan 6, 2026 विधानसभा क्षेत्र के शहरी भाग में एडीए की कालिंदी विहार योजना के ब्लॉक A, B, C, E व H में 18 करोड़ रुपये से सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था व पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु एडीए अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया और D ब्लॉक में चल रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।