एत्मादपुर: कस्बा बरहन में नाश्ते की दुकान पर 2 पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, वीडियो वायरल
Etmadpur, Agra | Jan 4, 2026 आगरा के बरहन कस्बे में नाश्ता की एक दुकान उस समय बवाल का केंद्र बन गई, जब मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले और पथराव की स्थिति बन गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच जारी है।