थाना ट्रान्स यमुना कमिश्नरेट आगरा पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र कालिन्दी विहार में मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त के कब्जे से 22 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।