थाना ट्रान्स यमुना कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने चौकी शाहदरा क्षेत्र में झरना नाला मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से ताश की गड्डी व 1250 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।