🔴 जबलपुर में करंट लगने से 6 साल के मासूम की मौत, गांव में आक्रोश
जबलपुर के ग्राम कुड़रिया में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम श्लोक काछी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पास लगे बिजली खंभे की स्टे तार में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की जान चली गई।
⚠️ घटना की मुख्य बातें:
▪ 6 साल के मासूम श्लोक काछी की मौत
▪ घर के बाहर शौच के लिए गया था बच्चा
▪ बिजली खंभे की स्टे तार में आया था करंट
▪ करंट लगने से तार से चिपक गया बच्चा
▪ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
▪ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के लगाए आरोप
👨👩👦 काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में वह खंभे के पास बेहोश हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
⚡ ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे में पहले भी करंट आने की शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
🚔 पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
📍 ग्राम कुड़रिया, जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89
Follow 📲 @sachtakpatrikanews
💬 क्या बिजली विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए?
👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
_
#JabalpurNews #MPNews #ElectricShock
#SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89