जगदलपुर: भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में कायस्थ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
कायस्थ समाज के द्वारा भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में आज रविवार को विविध धार्मिक आयोजन किए गए । इस अवसर पर सुबह 7 बजे चित्रांश सामुदायिक भवन स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक कर आरती की गई। इसके बाद दोपहर 2 बजे से बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला व नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया।