जीपीएम में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ... जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया।
जिले की सभी 163 ग्राम पंचायतों और 224 ग्रामों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत मरवाही विकासखंड से होगी। पिछले वर्ष जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था। टीबी उन्मूलन अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए पंचायतों, युवाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। 15 माय भारत वॉलंटियर्स और 15 NCC कैडेट्स को जागरूकता अभियान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सुशासन सरकार स्वस्थ और टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी को मजबूत कर रही है।
#TBFreeIndia #JOSHTeam #GPM #TBElimination