ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: मासूम की मौत का लाइव CCTV आया सामने, प्रिंस रिजॉर्ट की लापरवाही उजागर
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित प्रिंस रिजॉर्ट में स्विमिंग पूल में डूबने से आठ साल के मासूम की मौत के मामले में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लाइव सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में मासूम पूल में नहाने के लिए जाता दिखाई दे रहा है, जिसके कुछ देर बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।