तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर में दर्जनों नि:सहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में गुरुवार को दिन के ग्यारह बजे दर्जनों नि: सहाय लोगों के बीच गर्म कंबल का वितरण किया है। इस अवसर पर यहां के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा जो व्यवस्था की गई है ठंड से बचने के लिए उसके अनुरूप ही कंबल का वितरण किया जा रहा है।