Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

“सरकार टी दे रही, वही एफआईआर करा रही” कमेटी के सदस्य अनूप चानौत ने आरोप लगाया कि सरकार ही टी-कनेक्शन लगवा रही है और बाद में उसी मामले में एफआईआर दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि शाम करीब 5 बजे टी लगाने का काम शुरू हुआ था, जो रात 2 बजे तक चलता रहा। उस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और अभियंता मौके पर क्यों नहीं पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। चानौत में भाखड़ा प्रोजेक्ट पर 38 दिन में दूसरी बार रात को पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, बढ़ा तनाव सोमवार देर रात चानौत में भाखड़ा प्रोजेक्ट की पाइपलाइन में लगाए गए टी-कनेक्शन को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 38 दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान यह दूसरा मौका है जब रात के समय पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आए। प्रशासन ने देर रात कार्रवाई करते हुए टी-कनेक्शन उखाड़ दिया। इस दौरान हांसी के उपायुक्त राहुल नरवाल और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया और आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें पहले से आशंका थी कि प्रशासन रात के समय टी-कनेक्शन हटाने की कार्रवाई कर सकता है। इसी वजह से मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। धरना समिति के अनुसार शनिवार शाम को गांव में टी-प्वाइंट पहुंच गया था और रात तक फिटिंग का काम चलता रहा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह काम अवैध था तो संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उसी समय कार्रवाई क्यों नहीं की। पूरे घटनाक्रम के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि जब तक भाखड़ा का पानी गांव तक नहीं पहुंचता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। #chanot #hansi #hisar #haryana #citybignews

Hisar, Hissar | Jun 23, 2026

MORE NEWS