सदर: रवींद्रपुरी में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Jun 24, 2026 वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी लेन नंबर-10 में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 54 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान अजय चौहान निवासी मीरबाग, महमूरगंज के रूप में हुई है।