बटियागढ़: सड़क हादसों पर काबू पाने के लिए बटियागढ़ थाना पुलिस ने दमोह-छतरपुर हाइवे पर वाहन चेकिंग की
सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए आज बटियागढ़ थाना पुलिस ने दमोह छतरपुर हाइवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.. अभियान के तहत पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना कागजात और बिना सीट बेल्ट के 8 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की और आवश्यक निर्देश दिए उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे ने आज शनिवार शाम 5 बजे मीडिया को जानकारी दी