बटियागढ़: रजपुरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुआ बाइक चालक, जिला अस्पताल किया गया रेफर
शुक्रवार दोपहर रजपुरा मार्ग पर एक बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरने का घटनाक्रम सामने आया है, जानकारी के अनुसार कल्लू आदिवासी पिता जगमोहन आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी धूरखेड़ा रजपुरा मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुए,जिन्हें 108 सेवा से सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया