बटियागढ़: बरोदा में आग लगने की घटना में तीसरी बच्ची की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत
बटियागढ़ ब्लाक के मगरोन थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में बुधवार शाम खेत मे बनी झोपड़ी में आग लगने की घटना में तीसरी बच्ची कीर्ति आदिवासी की जबलपुर में इलाज के दौरान दुःखद मौत हो गई,गौरतलब है कि सागर जिले के बंडा निवासी गोविंद आदिवासी अपने परिवार के साथ बरोदा गांव में खेत की रखवाली करते थे बुधवार शाम झोपड़ी में अचानक आग लगने से उनकी तीन बच्चियां जल गई थी,