बिंदकी: बिंदकी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव व महामंत्री प्रतिभा पटेल को दिलाई शपथ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के सभागार कक्ष में बुधवार को दिन में करीब 2:00 बजे से अधिवक्ता संघ तहसील बिंदकी के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने अधिवक्ता संघ बिंदकी के अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव व महामंत्री प्रतिभा पटेल सहित कार्यकारिणी के समस्त लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रहे।