पाली: पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित पिपरिया जागीर निवासी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 22, 2024 कस्बा पाली निवासी एक शिकायतकर्ता ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी एक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है। उक्त मामले में मुखबिर सूचना पर पुलिस ने बजरंग गढ़ के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पिपरिया जागीर निवासी दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।