शकूराबाद थाना क्षेत्र के गया बीघा निवासी नागेंद्र कुमार के बंधन बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से बिना अनुमति 1 लाख 10 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित को मामले की जानकारी तब हुई जब वह सामान खरीदने के लिए पैसे निकालने गया और खाते में राशि नहीं मिली।